कोल: मथुरा बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, किशोरी घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 मथुरा बाईपास पर ट्रक ने बाइक सवार बहन भाई को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई जबकि किशोरी घायल है। 16 वर्षीय कन्हैया अपनी बहन के साथ बुधवार शाम बाइक से शहर में अपने घर आ रहा था। मथुरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कन्हैया की मौत हो गई जबकि उनकी बहन घायल हुई है।