कोल: बाबरी मंडी में तीसरी मंजिल से मां की गोद से उछलकर पड़ोस के घर में गिरे 6 माह के मासूम की हुई मौत
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 बाबरी मंडी में तीसरी मंजिल से एक मासूम मां की गोद से उछटकर कर पड़ोस के गिर गया। घटना में मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मां बुधवार शाम बच्चे को गोद में लेकर छत से सूखे कपडे उतारने गई थी। कपडे उतारते समय अचानक मासूम गोद से उछटकर पड़ोस के घर में गिर गया। बच्चे की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई।