हाथरस: गॉव हतिसा मैं 15 साल से सड़क न बनने को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार लगाए पोस्टर बैनर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव हतिसा में आज दिन रविवार को 15 साल से सड़क न बनने को लेकर आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव के बाहर ही चुनाव बहिष्कार का बैनर लटकाकर चुनाव में वोट न देने का ऐलान किया है। इसी क्रम में जमकर , रोड नहीं तो वोट नहीं, के नारे भी लगाए हैं।