हाथरस: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सदर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को 44 क्वार्टर देसी शराब सहित किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला लाला के नगला के पास से आज दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शराब बेचने को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। इन दोनों लोगों के नाम जयराम और रिंकू हैं। इनके खिलाफ पुलिस के द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।