रफीगंज: रफीगंज के तिवारी बीघा कर्मी में बिजली चोरी के आरोप में दो उपभोक्ताओं पर दर्ज की गई प्राथमिकी
रफीगंज के तिवारी बीघा में विद्युत विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी के आरोप में लालधारी चौधरी व वीरेंद्र कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार रात्रि 8 बजे शहरी कनिय विद्युत अभियंता मारुति नंदन प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों के कनेक्शन बकाया राशि के कारण काटे गए थे। लालधारी पर ₹24,086 व वीरेंद्र पर ₹26,055 जुर्माना लगाया गया।