#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #jaisalmernewsinhindi जैसलमेर में गोस्वामी सेवा समिति का विवाद पहुंचा थाने!
रसीद बुक और रजिस्टर के कथित दुरुपयोग का आरोप,
पूर्व अध्यक्ष केवलपुरी ने मानहानि का लगाया आरोप
जैसलमेर में गोस्वामी सेवा समिति के नाम पर विवाद गहराया!
समाज सेवा के नाम पर बनी संस्था अब आपसी खींचतान और गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में
सैकड़ो की संख्या में पूर्व अध्यक्ष के समर्थन के पहुँचे समाज बन्धु
जैसलमेर
जैसलमेर की श्री गोस्वामी सेवा समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ गोस्वामी ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर पूर्व पदाधिकारियों पर समिति के दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि समिति की रसीद बुक, रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के कब्जे में हैं और नई कार्यकारिणी द्वारा मांगने के बावजूद दस्तावेज वापस नहीं किए जा रहे।
शिकायत के मुताबिक, समिति का नया पंजीकरण 6 नवंबर 2026 को