लखीसराय: लखीसराय में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को लखीसराय में विद्यापीठ चौक से बाईपास मोड तक विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया.अपराह्न 2:24 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार वाहन चालकों से 66 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया.