अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ज़िला कुल्लू)– इकाई सैंज की नव कार्यकारणी का हुआ गठन
उर्मिला अध्यक्ष एवं राहुल सचिव चुने
Kullu Times
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सैंज इकाई में नव कार्यकारिणी गठन 26 अगस्त 2026 को सम्पन्न हुआ,जिसमें कि विशेष उपस्थिति सचिन सपटा (विभाग संगठन मंत्री कुल्लू)तथा चुनाव अधिकारी ऋतिक कार्तिक (ज़िला संयोजक कुल्लू) रहें।विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा ने अपने वक्तव्य में संगठन की कार्यपद्धति छात्रों के बीच रखी,और छात्र संगठन के नाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय के प्रति भूमिका को विद्यार्थियों के बीच रखा।
इस नव कार्यकारिणी गठन समारोह में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित ज़िला संयोजक कुल्लू ऋतिक कार्तिक द्वारा अध्यक्ष मंत्री की घोषणा की गई।
मुख्य घोषणाएँ (वर्ष 2026-27):
नवनियुक्त अध्यक्ष: उर्मिला
नवनियुक्त इकाई मंत्री: राहुल
नवनियुक्त अध्यक्ष ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2026-27 के इस कार्यकाल में पूरी टीम निष्ठा के साथ काम करेगी और समाज व संगठन के हितों को सर्वोपरि रखेगी। वहीं, नवनियुक्त मंत्री ने कहा कि वे अध्यक्ष और सभी सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026