नेपाल में भोटे कोशी नदी में तबाही
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटे कोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से आने की जानकारी सामने आई है।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, 291 विदेशी नागरिकों समेत कुल 384 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें कम से कम 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। बाढ़ से रिहायशी इलाकों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
रसुवा, नुवाकोट और धादिंग समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं और प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
⚠️ स्थिति बेहद गंभीर है। सभी लोग सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। 🙏
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026