शहीद अनिल कुमार को श्रद्धांजलि, भाजपा ने स्थगित किया धरना-प्रदर्शन
वीर सपूत के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस, रास बिहारी चौक पर दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
Kullu Times
लाहौल-स्पीति में भाजपा की संगठनात्मक बैठक और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के दौरान वीर सपूत अनिल कुमार के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर भाजपा ने अपना विरोध कार्यक्रम स्थगित कर दिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष रिगजिन हायरपा की अध्यक्षता में शहीद अनिल कुमार के सम्मान में मौन जुलूस निकाला।मौन जुलूस में भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, पर्यटन सेल के चमन कपूर, व्यापार प्रकोष्ठ के गोविंद ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश जनजातीय मोर्चा के अध्यक्ष जवाहर शर्मा, महामंत्री संजय कटौच सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे लेकर रास क्यों के खिलाफ पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा। हालांकि, देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत के सम्मान में आज विरोध प्रदर्शन को स्थगित करना पार्टी का सामूहिक निर्णय रहा।
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026