पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले में 12 घंटे में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र में एक युवक की दो दोस्तों ने मिलकर गुरुवार की रात हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर यानी कि शुक्रवार को एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जानकारी शुक्रवार शाम 6:46 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है।