पटना ग्रामीण: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में महागठबंधन ने इनकम टैक्स से कैंडल मार्च निकाला, तेजस्वी यादव भी शामिल हुए
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में महागठबंधन ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे इनकम टैक्स से डाक बंगला चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला।इस कैंडल मार्च में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। मौके पर तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा है कि देश की सुरक्षा के मामले में हम सभी एकजुट हैं। सरकार जो भी कार्रवाई करेगी हम सरकार के साथ खड़े है।