Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
No video available

Honoured To Meet With The Present Owner Of The Indian Press, Allahabad, Founded in 1884, That Housed Writers Including #RabindranathTagore #MunshiPremchand.... Mr.Arindam Ghosh Told Us The Background Of #RudyardKipling

122.6k views | Chhindwara Nagar, Chhindwara | Jan 13, 2024

MORE NEWS

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस छिंदवाड़ा में एनसीसी रैंक सेरेमनी सम्पन्न

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को नई रैंक प्रदान कर किया गया सम्मानित
==============================================================

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैंक सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के आधार पर चयनित कैडेट्स को नई रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर के अतिरिक्त संचालक डॉ.अल्केश चतुर्वेदी ने कैडेट्स को रैंक बैज पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नवपदोन्नत कैडेट्स से अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
      समारोह में श्री राहुल टेकाम को सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO), श्री जतिन बंदेवार, श्री अनुज विश्वकर्मा एवं सुश्री ऋतिका भाकने को अंडर ऑफिसर (UO), श्री पीयूष डेहरिया को कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट (CQMS), श्री अर्पित धुर्वे को सार्जेंट (SGT), श्री शोभित चौरे को कॉर्पोरल (CPL) तथा सुश्री भूमि यादव को लांस कॉर्पोरल (LCPL) की रैंक प्रदान की गई।
      यह कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ.शेखर ब्रह्मने के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद, प्राध्यापकगण, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।
      कार्यक्रम के अंत में नवपदोन्नत कैडेट्स ने अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा राष्ट्रसेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सदैव सर्वोपरी रखने का संकल्प लिया। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस छिंदवाड़ा में एनसीसी रैंक सेरेमनी सम्पन्न उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को नई रैंक प्रदान कर किया गया सम्मानित ============================================================== प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैंक सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के आधार पर चयनित कैडेट्स को नई रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर के अतिरिक्त संचालक डॉ.अल्केश चतुर्वेदी ने कैडेट्स को रैंक बैज पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नवपदोन्नत कैडेट्स से अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। समारोह में श्री राहुल टेकाम को सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO), श्री जतिन बंदेवार, श्री अनुज विश्वकर्मा एवं सुश्री ऋतिका भाकने को अंडर ऑफिसर (UO), श्री पीयूष डेहरिया को कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट (CQMS), श्री अर्पित धुर्वे को सार्जेंट (SGT), श्री शोभित चौरे को कॉर्पोरल (CPL) तथा सुश्री भूमि यादव को लांस कॉर्पोरल (LCPL) की रैंक प्रदान की गई। यह कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ.शेखर ब्रह्मने के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद, प्राध्यापकगण, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नवपदोन्नत कैडेट्स ने अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा राष्ट्रसेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सदैव सर्वोपरी रखने का संकल्प लिया। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा से करेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ

जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शिकायतों के निराकरण की करेंगे समीक्षा  

शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान पर छिंदवाड़ा

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने समीक्षा पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
============================================================

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न जनशिकायतों एवं आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम की समस्त कार्यवाही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संपादित की जा रही है।
       मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य जनविश्वास, जनकल्याण हेतु क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जन संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय किया जाना है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार अधिकारियों द्वारा फील्ड भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
       मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शिकायतों के निराकरण में छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में अग्रणी बनकर उभरा है। अभियान के तहत प्रस्तावित 7 अगस्त के समाधान शिविर हेतु जिले में अब तक कुल 4 हजार 768 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, इस उपलब्धि के साथ अभियान अंतर्गत छिंदवाड़ा जिला शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
       जिले में अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, बिजली आपूर्ति एवं वोल्टेज संबंधी, एफआईआर दर्ज करने संबंधी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं/प्रारूप से संबंधित शिकायतों में सर्वाधिक कमी दर्ज की गई है।
       जबलपुर संभाग में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत अब तक 22 हजार से अधिक सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण किया गया है। छिंदवाड़ा जिले में समाधान कार्यक्रम के दृष्टिगत संभागीय अधिकारियों द्वारा भी लगातार क्षेत्रीय भ्रमण एवं मॉनिटरिंग कर सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं।
      लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत भी छिंदवाड़ा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। वर्तमान स्थिति में जिले में एक भी समय-सीमा बाह्य प्रकरण लंबित नहीं है।
      मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण एवं समाधान कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज संभागायुक्त जबलपुर श्री धनंजय सिंह ने कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन तथा जिला पंचायत के मुख्य  कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के साथ कार्यक्रम स्थलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, हितग्राही प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने तथा आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा से करेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शिकायतों के निराकरण की करेंगे समीक्षा शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान पर छिंदवाड़ा संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने समीक्षा पूर्व तैयारियों का लिया जायजा ============================================================ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न जनशिकायतों एवं आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम की समस्त कार्यवाही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संपादित की जा रही है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य जनविश्वास, जनकल्याण हेतु क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जन संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय किया जाना है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार अधिकारियों द्वारा फील्ड भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शिकायतों के निराकरण में छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में अग्रणी बनकर उभरा है। अभियान के तहत प्रस्तावित 7 अगस्त के समाधान शिविर हेतु जिले में अब तक कुल 4 हजार 768 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, इस उपलब्धि के साथ अभियान अंतर्गत छिंदवाड़ा जिला शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले में अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, बिजली आपूर्ति एवं वोल्टेज संबंधी, एफआईआर दर्ज करने संबंधी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं/प्रारूप से संबंधित शिकायतों में सर्वाधिक कमी दर्ज की गई है। जबलपुर संभाग में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत अब तक 22 हजार से अधिक सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण किया गया है। छिंदवाड़ा जिले में समाधान कार्यक्रम के दृष्टिगत संभागीय अधिकारियों द्वारा भी लगातार क्षेत्रीय भ्रमण एवं मॉनिटरिंग कर सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत भी छिंदवाड़ा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। वर्तमान स्थिति में जिले में एक भी समय-सीमा बाह्य प्रकरण लंबित नहीं है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण एवं समाधान कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज संभागायुक्त जबलपुर श्री धनंजय सिंह ने कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के साथ कार्यक्रम स्थलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, हितग्राही प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने तथा आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

जीरो लार्वा अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 11 संस्थानों का किया गया निरीक्षण

5 कंटेनरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा का किया गया नष्टीकरण
=============================================================

डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में अगस्त माह "जीरो लार्वा अभियान" के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के 4 दलों द्वारा शासकीय कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। अभियान के दौरान कुल 11 कार्यालयों एवं संस्थानों में 105 वॉटर कंटेनरों, जिनमें कूलर, फ्रिज, सीमेंट टांके, सिंटेक्स टैंक, फाउंटेन, अनुपयोगी बर्तन एवं टायर शामिल थे, का निरीक्षण किया गया। सर्वे के दौरान 5 कंटेनरों में एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसका तत्काल लार्वानाशक दवा डालकर नष्टीकरण किया गया।
       जिन संस्थानों में सर्वे किया गया उनमें टीबी सेनेटोरियम, योजना कार्यालय, नशा मुक्ति केंद्र, रैन बसेरा, बिंद्रा हॉस्पिटल, कृष्णा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, संजीवनी क्लीनिक रामबाग, संजीवनी क्लीनिक लालबाग, आदित्य मदर चाइल्ड एंड मल्टीस्पेशलिटी, डॉ. बजाज हॉस्पिटल, साहू डेंटल हॉस्पिटल (नरसिंहपुर रोड) तथा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-18 शामिल थे।
      स्वास्थ्य विभाग ने सभी संस्थानों से अपील की है कि कार्यालयों में रखे पानी के सभी कंटेनरों, कूलरों, फ्रिज, टांकों, टंकियों, टायर एवं अन्य जल संग्रहण स्थलों की प्रत्येक सप्ताह जांच कराई जाए, ताकि एडीज मच्छर का लार्वा पनपने न पाए। जिन बड़े जल कंटेनरों की नियमित सफाई या ढंकना संभव न हो, उनमें प्रति सप्ताह मीठा तेल डालने के निर्देश दिए गए हैं।
      स्वास्थ्य विभाग विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, नाक या मसूड़ों से रक्तस्राव जैसे डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें तथा जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध डेंगू एलिसा जांच का निःशुल्क लाभ लें। विभाग ने जिले में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए सभी से सहयोग करने का आग्रह किया है। लार्वा सर्वे दल में सर्विलेंस निरीक्षक श्री धीरज सारवन सहित श्री देव खरे, श्री चंद्रशेखर कराड़े, श्री गोपाल धुर्वे, श्री माधव कुरेती, श्री शाहिद सिद्दीकी, सुश्री रोशनी मराफे, श्री बारीकराम बावरकर एवं श्री जानराव मर्सकोले शामिल थे।

जीरो लार्वा अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 11 संस्थानों का किया गया निरीक्षण 5 कंटेनरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा का किया गया नष्टीकरण ============================================================= डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में अगस्त माह "जीरो लार्वा अभियान" के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के 4 दलों द्वारा शासकीय कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। अभियान के दौरान कुल 11 कार्यालयों एवं संस्थानों में 105 वॉटर कंटेनरों, जिनमें कूलर, फ्रिज, सीमेंट टांके, सिंटेक्स टैंक, फाउंटेन, अनुपयोगी बर्तन एवं टायर शामिल थे, का निरीक्षण किया गया। सर्वे के दौरान 5 कंटेनरों में एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसका तत्काल लार्वानाशक दवा डालकर नष्टीकरण किया गया। जिन संस्थानों में सर्वे किया गया उनमें टीबी सेनेटोरियम, योजना कार्यालय, नशा मुक्ति केंद्र, रैन बसेरा, बिंद्रा हॉस्पिटल, कृष्णा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, संजीवनी क्लीनिक रामबाग, संजीवनी क्लीनिक लालबाग, आदित्य मदर चाइल्ड एंड मल्टीस्पेशलिटी, डॉ. बजाज हॉस्पिटल, साहू डेंटल हॉस्पिटल (नरसिंहपुर रोड) तथा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-18 शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संस्थानों से अपील की है कि कार्यालयों में रखे पानी के सभी कंटेनरों, कूलरों, फ्रिज, टांकों, टंकियों, टायर एवं अन्य जल संग्रहण स्थलों की प्रत्येक सप्ताह जांच कराई जाए, ताकि एडीज मच्छर का लार्वा पनपने न पाए। जिन बड़े जल कंटेनरों की नियमित सफाई या ढंकना संभव न हो, उनमें प्रति सप्ताह मीठा तेल डालने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, नाक या मसूड़ों से रक्तस्राव जैसे डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें तथा जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध डेंगू एलिसा जांच का निःशुल्क लाभ लें। विभाग ने जिले में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए सभी से सहयोग करने का आग्रह किया है। लार्वा सर्वे दल में सर्विलेंस निरीक्षक श्री धीरज सारवन सहित श्री देव खरे, श्री चंद्रशेखर कराड़े, श्री गोपाल धुर्वे, श्री माधव कुरेती, श्री शाहिद सिद्दीकी, सुश्री रोशनी मराफे, श्री बारीकराम बावरकर एवं श्री जानराव मर्सकोले शामिल थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

अमरवाड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम संपन्न

नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, सर्पदंश जागरूकता, साइबर अपराध एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की बनाई गई कार्ययोजना
=============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की संवाद योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन आज जनपद पंचायत सभागार अमरवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में एसडीओपी श्रीमती कल्याणी बरकड़े मौजूद थीं।
      कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से श्री सुभाष साहू, वन विभाग से श्री अरुण डेहरिया, शिक्षा विभाग से उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री उईके, ब्लॉक समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, इंटर्न श्री जय कुमार साईलवार, मंच संचालक श्री संदेश डेहरिया, डॉ. राजकुमार मालवीय, श्री सूरसिंह वर्मा, श्री अशोक डेहरिया, श्री नितेश पटेल सहित नवांकुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
      बैठक में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने समाज सेवा, नागरिक कर्तव्यों, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण, आगामी नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
      एसडीओपी श्रीमती कल्याणी बरकड़े ने नशा मुक्ति तथा साइबर फ्रॉड और फर्जी कॉल से बचाव के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग के श्री सुभाष साहू ने महिला जागरूकता एवं सर्पदंश से बचाव के लिए गांव-गांव अभियान चलाने तथा सावधानियों की जानकारी देने पर बल दिया।
      वन विभाग के श्री अरुण डेहरिया ने पौधारोपण के साथ पुराने पेड़ों के संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए पीपल, नीम और बरगद जैसे औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में तिरंगा अभियान, एक पेड़ मां के नाम, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, सर्पदंश जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

अमरवाड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम संपन्न नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, सर्पदंश जागरूकता, साइबर अपराध एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की बनाई गई कार्ययोजना ============================================================= मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की संवाद योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन आज जनपद पंचायत सभागार अमरवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में एसडीओपी श्रीमती कल्याणी बरकड़े मौजूद थीं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से श्री सुभाष साहू, वन विभाग से श्री अरुण डेहरिया, शिक्षा विभाग से उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री उईके, ब्लॉक समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, इंटर्न श्री जय कुमार साईलवार, मंच संचालक श्री संदेश डेहरिया, डॉ. राजकुमार मालवीय, श्री सूरसिंह वर्मा, श्री अशोक डेहरिया, श्री नितेश पटेल सहित नवांकुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने समाज सेवा, नागरिक कर्तव्यों, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण, आगामी नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। एसडीओपी श्रीमती कल्याणी बरकड़े ने नशा मुक्ति तथा साइबर फ्रॉड और फर्जी कॉल से बचाव के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग के श्री सुभाष साहू ने महिला जागरूकता एवं सर्पदंश से बचाव के लिए गांव-गांव अभियान चलाने तथा सावधानियों की जानकारी देने पर बल दिया। वन विभाग के श्री अरुण डेहरिया ने पौधारोपण के साथ पुराने पेड़ों के संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए पीपल, नीम और बरगद जैसे औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में तिरंगा अभियान, एक पेड़ मां के नाम, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, सर्पदंश जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

ग्राम सतनूर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
=============================================================
 
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग छिंदवाड़ा के शासकीय कला पथक दल द्वारा आज जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम सतनूर स्थित माध्यमिक शाला में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
     कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से बचने के उपाय बताए गए तथा नशे से होने वाली हानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 'रोको-टोको अभियान' की जानकारी देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरकों को तैयार किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कला पथक दल के समस्त कलाकार उपस्थित थे।

ग्राम सतनूर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ============================================================= सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग छिंदवाड़ा के शासकीय कला पथक दल द्वारा आज जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम सतनूर स्थित माध्यमिक शाला में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से बचने के उपाय बताए गए तथा नशे से होने वाली हानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 'रोको-टोको अभियान' की जानकारी देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरकों को तैयार किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कला पथक दल के समस्त कलाकार उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

Honoured To Meet With The Present Owner Of The Indian Press, Allahabad, Founded in 1884, That Housed Writers Including #RabindranathTagore #MunshiPremchand.... Mr.Arindam Ghosh Told Us The Background Of #RudyardKipling - Chhindwara Nagar News