बहराइच: गुलालपुरवा में बकरी के विवाद में जमकर हुई मारपीट, पति-पत्नी समेत चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलालपुरवा में बकरी के विवाद में जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां घायल का इलाज जारी है। पीड़ित ने बताया कि बकरी के विवाद में जमकर मारपीट हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।