Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image

फिरोजाबाद निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की ओर से ककरऊ कोठी स्थित मां केला देवी धर्म कांटे के सामने शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाना और सेवा भाव का संदेश देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश शर्मा ने की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को शरबत वितरित कर निर्जला एकादशी के महत्व को रेखांकित किया। उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश शर्मा ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग और मानव सेवा की भावना का विस्तार होता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित मधुरिमा वशिष्ठ, रिंकी वशिष्ठ, काजल दुबे, सुमन दीक्षित, जिला ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित संदीप तिवारी, भगवान परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष पंडित सुनील वशिष्ठ, विमल वशिष्ठ, प्रशांत वशिष्ठ, सक्षम एवं दक्ष सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शरबत वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों ने संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना की तथा सभी ने निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर समाज में सेवा और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।

Firozabad, Firozabad | Jun 25, 2026

MORE NEWS

फिरोजाबाद जिला जेल में 5.74 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कारागार व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर विधायक मनीष असीजा के प्रस्ताव पर जिला कारागार में 5 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया।
इस परियोजना के अंतर्गत 30-30 बंदी क्षमता की कुल चार बैरकों (कुल 120 बंदी क्षमता) वाली दो मंजिला इमारतों, एंक्लोजर वॉल, बड़े नलकूप, पंप हाउस तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिला कारागार की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा बंदियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमित चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, संगठन के पदाधिकारी, भाजपा महिला शक्ति की प्रतिनिधियां तथा बड़ी संख्या में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद जिला जेल में 5.74 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कारागार व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर विधायक मनीष असीजा के प्रस्ताव पर जिला कारागार में 5 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत 30-30 बंदी क्षमता की कुल चार बैरकों (कुल 120 बंदी क्षमता) वाली दो मंजिला इमारतों, एंक्लोजर वॉल, बड़े नलकूप, पंप हाउस तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिला कारागार की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा बंदियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमित चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, संगठन के पदाधिकारी, भाजपा महिला शक्ति की प्रतिनिधियां तथा बड़ी संख्या में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी उपस्थित रहे।

Firozabad, Firozabad | Jun 25, 2026

51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगरा जोन का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने #SSP_FRZ  से शिष्टाचार भेंट की। एसएसपी महोदय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी जनपद एवं जोन का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया। https://t.co/fO29JSq1Tw

51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगरा जोन का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने #SSP_FRZ से शिष्टाचार भेंट की। एसएसपी महोदय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी जनपद एवं जोन का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया। https://t.co/fO29JSq1Tw

Firozabad, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026

#जनसुनवाई 
#SSP_FRZ श्री आदित्य लांग्हे द्वारा पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं / प्रार्थना-पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश... https://t.co/27llRdPRKQ

#जनसुनवाई #SSP_FRZ श्री आदित्य लांग्हे द्वारा पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं / प्रार्थना-पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश... https://t.co/27llRdPRKQ

Firozabad, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026