फर्रुखाबाद: गंगा का जलस्तर बढ़ने से झोपड़ियों तक पहुंचा पानी, गांव कुंडपुरा में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ी
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कुंडपुरा में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा का का पानी ग्रामीणों की झोपड़ियों तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ने लगी है और लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण रामसेवक ने बताया कि पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है,पानी लगातार आगे बढ़ रहा है और झोपड़ियों के करीब पहुंच चुका