भादरा: महिलाओं और बालिकाओं को स्वच्छता, पोषण और एनीमिया से बचाव की जानकारी दी गई
भादरा। रामसरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता बैठक हुई। महिलाओं व बालिकाओं को स्वच्छता, मासिक धर्म प्रबंधन, कुपोषण, एनीमिया से बचाव व पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। साथिन रोशनी देवी ने औषधीय व फलदार पौधे वितरित किए।