अलवर में जमीन विवाद में परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाया, 3 लोग गंभीर घायल #alwarnews #crimenews
अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुरी गांव में जमीन जोतने और तारबंदी को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत पर कब्जा करने की नीयत से पीड़ित परिवार के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।