हजारीबाग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार सुबह सात बजे हुरुहूरू तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और अवैध महुआ शराब के कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।