शामली: थाना बाबरी पुलिस ने विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत 1 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 5, 2025 सोमवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले में एसपी रामसेवक गौतम के आदेश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बाबरी थाना पुलिस ने 1 वारंटी अभियुक्त के रूप में गांव भिक्का माजरा निवासी रवि पुत्र सुखपाल को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।