शामली: सोंता रसूलपुर गांव में पहुंचे राकेश टिकैत, सरकार से पहलगाम हमले पर सख्त जवाब देने की मांग उठाई
Shamli, Shamli | May 4, 2025 रविवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोंता रसूलपुर गांव में आयोजित किसान—मजदूर पंचायत में पहुंचे। यहां पर उन्होंने सरकार से पहलगाम हमले पर सख्त जवाब देने की मांग उठाई। साथ ही किसानों से भी अपने हक ही लड़ाई को मजबूत करने और किसी भी तरह के दुष्चक्र में नही फंसने की बात कही।