शामली: झिंझाना पुलिस ने भड़ी गांव में धर्मांतरण का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | May 5, 2025 सोमवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 3 मई को गांव भड़ी निवासी एक महिला ने गांव के ही दूसरे मजरे में रहने वाले लोगों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए झिंझाना थाने पर केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने भड़ी निवासी हारून व गुलजार नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।