शामली: मेरठ हाईवे पर स्थित मिडवे होटल पर पहुंचे स्कार्पियो सवार 4 लोगों ने अभद्रता करते हुए होटल बंद करने की दी धमकी
Shamli, Shamli | May 5, 2025 सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मेरठ हाईवे पर स्थित मिडवे होटल के संचालक लूम बागपत निवासी अमित कुमार ने शामली कोतवाली पर शिकायत की है। शिकायकर्ता ने बताया कि स्कार्पियो सवार चार लोग उनके होटल पर पहुंचे। जो नशे में थे। अभद्रता करते हुए बदमाशों का नाम लिया और होटल बंद करने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।