ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में रामलीला और भारत मिलाप को लेकर कमेटी ने की बैठक
ज्ञानपुर भारत मिलाप कमेटी के सदस्यों ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में बैठक की। अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि 3 अक्टूबर से केएन पीजी कॉलेज ग्राउंड में रामलीला शुरू होगी और 13 अक्टूबर को भारत मिलाप होगा। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस बार भारत मिलाप विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लाग विमान निकाली जाएंगी ।