लखीसराय: लखीसराय जिले के चितरंजन आश्रम में कांग्रेस संगठन का चिंतन बैठक संपन्न
लखीसराय शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व संगठन को जिले में नए आयाम देने को लेकर गंभीरता पूर्वक चिंतन मंथन किया गया।