लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में 142 उच्च रक्तचाप मधुमेह मरीजों की हुई निशुल्क जांच
शहर के पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में लायंस क्लब के द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया, निशुल्क जांच शिविर को लेकर शहर के 33 वार्ड एवं जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र के गरीब असहाय निशुल्क जांच शिविर में पहुंचे जहां डॉक्टर कुमार अमित के द्वारा 142 उच्च रक्तचाप मधुमेह मरीजों का मुफ्त जांच कर मुफ्त परामर्श के साथ मुफ्त दवाई का वितरण किया गया।