लखीसराय: हसनपुर खैरी गांव स्थित खेत में करंट की चपेट में आने के कारण घायल हुए पिता-पुत्र, अस्पताल में कराया गया भर्ती
तेतराहट थाना क्षेत्र के हसनपुर खैरी गांव के खेत में रविवार को धान रोपनी कर रहे किसान पिता पुत्र के करंट के चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचान तेतराहट थाना क्षेत्र के हसनपुर खैरी गांव निवासी खेमन मंडल के पुत्र चंदन मंडल एवं उनके पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई।