लखीसराय: शहर के नया बाजार हनुमान नगर वार्ड संख्या 19 में जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
शहर के नया बाजार हनुमान नगर वार्ड संख्या 19 जदयू प्रधान कार्यालय परिसर में जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 11 अगस्त को शहर के नगर भवन परिसर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ताओं की बैठक की तैयारी को लेकर विस्तृत तौर पर चर्चा परिचर्चा की गई।