सिरोही: सिरोही में शांतिपूर्ण मतदान के बीच विवादों ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता, वार्ड 12 में मतदान के दौरान हुआ हंगामा
Sirohi, Sirohi | Sep 11, 2026 निकाय चुनाव के दौरान वार्ड 12 में मतदान के बीच अचानक हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी और उसके चचेरे भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई और एक-दूसरे को थप्पड़ मारने की भी सूचना सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।