बहेड़ी: भारतीय किसान यूनियन भानु की तरफ से केसर शुगर मिल बहेड़ी पर धरना जारी, नौवें दिन कई संगठनों ने दिया समर्थन
केसर शुगर मिल बहेड़ी पर क्षेत्र के गन्ना किसानों का करीब 160 करोड़ रुपया बीते काफी समय से बकाया है इसी के चलते भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा केसर शुगर मिल बहेड़ी पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ये धरना प्रदर्शन बीते 31 अगस्त से शुरू हुआ था जो आज आठ सितंबर को नौवें दिन भी लगातार जारी है।