पूरनपुर: रम्पुरा महाराजपुर में बच्चों के विवाद के चलते घर में घुसकर की गई मारपीट, न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा महाराजपुर निवासी गीता देवी पत्नी ताराचंद्र ने बताया कि 30 अगस्त को बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे। तभी बच्चों का विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर रमेश गुडडी देवी और उर्वेश ने पहले तो गीता देवी के पति ताराचंद्र के साथ गालीगलौज की विरोध करने पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडों पीटा था मुकदमा दर्ज।