पूरनपुर: मंडी में धान खरीद न होने से किसान परेशान, भाकियू की चेतावनी का नहीं दिखा असर
पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद में अव्यवस्था को लेकर किसान परेशान हैं। मंडी में कई दिनों से धान तौल कराने को लेकर किसान अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद भी उनका नंबर नही आ पा रहा है। जबकि इसको लेकर किसान संगठनों ने चेतावनी भी दी थी। उसके बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान होता नही दिख रहा है।