पूरनपुर: शेरपुर कला में छाया मातम: एक साथ उठा पिता-पुत्री का जनाजा, बस में झुलसने से हुई मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में उस समय मातम का माहौल छा गया जब एक साथ पिता-पुत्री का जनाजा उठा। गांव के मोहल्ला नौगमा निवासी नसीम मियां अपने परिवार के साथ जयपुर में ईंट भट्टे पर मजदूरी करने जा रहे थे। बस में लगभग 65 मजदूर सवार थे। जैसे ही बस मनोहरपुर के पास पहुंची, वह अचानक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में आग लग गई थी।