पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक पड़ोसी युवक ने महिला को बुरी नीयत से दबोचा, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति बहार काम करने गया है। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया और महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई लगा दी। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।