चाईबासा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता मे समाहरणालय सभाकक्ष में हुई अनुमति कोषांग पोर्टल की समीक्षा बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता मे समाहरणालय सभाकक्ष में सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी की उपस्थिति में अनुमति कोषांग पोर्टल की समीक्षा की गई । समीक्षा के क्रम में बताया गया पोर्टल के माध्यम से अनुमति हेतु किए जाने वाले आवेदन पत्र के प्रारूप, चुनाव के दौरान दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के अनुमति आदेश , निष्पादन और लंबित मामलों का विवरण इस पोर्टल में उपलब्ध रहेगा ।