चाईबासा: बड़ाजामदा माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने की बैठक, अगले 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन चक्का जाम का लिया निर्णय
बड़ाजामदा माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन की आपात बैठक बड़ाजामदा में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड खदान में लोकल ट्रांसपोर्टिंग कार्य में चलने वाली 15 साल पुरानी हाइवा एवं डंपर को कंपनी प्रबंधन द्वारा हटाने का नोटिस मिलने पर वाहन मालिकों ने भारी नाराजगी जताई गई। अगले 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन चक्का जाम का निर्णय लिया है।