शोभायात्रा में बड़ी संख्या समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । माहुरी भवन में प्रात माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी देवी की पूजा आरंभ किया गया । हवन और आरती के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया । इसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा माहुरी भवन से सदर बाजार, पिल्लई हॉल , पोस्ट ऑफिस चौक, टुंगरी होते हुए जुबली तालाब में देवी प्रतिमा का विसर्जन किया गया l