इटावा: उदी चम्बलपुल के समीप बनी पुलिस पिकेट का DM और SSP ने किया औचक निरीक्षण, वाहनों की चेकिंग में बसूला गया ₹3 लाख 40 हजार
Etawah, Etawah | Dec 1, 2024 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला उदी चम्बल पुल पर बनी पुलिस पिकेट का DM अवनीश कुमार रॉय व SSP संजय कुमार वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शनिवार व रविवार मध्य रात्रि 1 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पिकेट डियूटी को चेक किया साथ ही पुलिस बल के साथ ओवरलोड, अनफिट 5 वाहनों के चालान कर समन शुल्क बसूला गया।