इटावा: कोतवाली इलाके में SSP के निर्देश पर यातायात प्रभारी ने 2 मॉडिफाई साइलेंसर वाली बुलट बाइकों पर की कार्रवाई
Etawah, Etawah | Dec 1, 2024 कोतवाली इलाके में एसएसपी के निर्देश पर मॉडिफाई बुलट साइलेंसर पर कार्यवाही की गई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे और शाम करीब 6 बजे यातायात प्रभारी ने कार्यवाही करते हुए 1 बुलट साइलेंसर पर 18 हजार रुपये का चालान करते हुए सीज की गई तो वहीं दूसरी बुलट बाइक का 12 हजार रुपये का चालान किया गया एव 110 वाहनों को चेक करते हुए 80 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है।