इटावा: सदर इलाके में बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Dec 1, 2024 सदर इलाके में रविवार शाम 5 बजे बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। मामला सदर इलाके के ब्रिजपुरी खेड़ा का है। युवक अनमोल बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें युवक घायल हो गया। घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज़ जारी है।