इटावा: इकदिल इलाके में पैदल जा रहे शख्स ट्रैक्टर ट्रॉली में फंसकर काफी दूर तक घिसटा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Dec 1, 2024 इकदिल इलाके में रविवार शाम 5 बजे पैदल जा रहे शख्स ट्रेक्टर की चपेट में आया, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। मामला इकदिल इलाके के अहनैया सीएचसी के पास का है। शख्स आशीष पैदल अपने घर जा रहे थे तभी ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आ गए और ट्राली में फंसकर घिसटते हुए चले गए, जिससे शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन मेम परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।