आज़मगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र से लड़की को बहला फुसलाकर भागने के आरोप में 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विवेचना में जुटी पुलिस
शहर कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी लड़की जो घर पर रहती थी, उसको छोटू पुत्र मुन्नु निवासी रैदोपुर थाना शहर कोतवाली व मुकेश पुत्र अज्ञात निवासी हुसेनगंज थाना सिधारी बहला फुसला कर 16 फरवरी को शाम करीब 4बजे भगा ले गये। ये लोग बराबर मेरी लड़की से चोरी छुपे बात करते थे, मेरे विरोध करने पर भी लड़की को जाल फंसा लिए।