हज़ारीबाग: अपराध नियंत्रण को लेकर हजारीबाग पुलिस की नई पहल, महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जा रहे QR कोड
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के नेतृत्व में जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। हजारीबाग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चिन्हित महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर ‘रक्षक एप’ के तहत QR कोड चिपकाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस क