छठ महापर्व को लेकर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में छठ घाटों एवं पहुंच पथों की साफ-सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य तेजी से जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन तत्परता से तैयारियों में जुटा है।