बोचहां: बहलोलपुर घाट पर बने मंदिर को गिराया गया, पुल निर्माण कार्य में आ रही थी बाधा
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बहलोलपुर घाट स्थित मंदिर को प्रशासन की मौजूदगी में रविवार सुबह दस बजे में बुलडोजर से तोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक मझौली से सीतामढ़ी जिले चौरौत तक नेशनल हाईवे 527 सी का निर्माण कार्य शुरू है। बोचहां अंचलाधिकारी ने बताया कि पुरानी बागमती नदी के किनारे बने मंदिर के कारण नदी पर पुल निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही थी।