दिनारा: भलुनी धाम महोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने तैयारियों की की समीक्षा
Dinara, Rohtas | Nov 7, 2026 दिनारा प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां भलुनी धाम में 14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।