सदर: 70 साल बाद BHU के 5 जर्जर बक्से खुले, 5 हजार साल पुराने इतिहास से उठेगा पर्दा
Sadar, Varanasi | Aug 21, 2026 वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में करीब 70 साल से बंद पांच जर्जर बक्से खोले गए हैं इनमें 63 पुरातात्विक स्थलों की खुदाई से जुड़ी हजारों दुर्लभ वस्तुएं, 10 हजार से अधिक निगेटिव,रील और ग्लास स्लाइड्स मिली हैं। संग्रह में राजघाट, अजंता-एलोरा सहित प्राचीन मंदिरों और प्रतिमाओं के दस्तावेजी रिकॉर्ड है