बिंदकी: शहबाजपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रोकर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के शहबाजपुर में अधेड़ जगदीश उम्र 55 वर्ष पुत्र गरीबे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज फतेहपुर ले जाते समय रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई। सोमवार की सुबह 7:30 बजे शव घर के बाहर रखा हुआ था। परिजन रो-रो कर बेहाल थे