देहरादून में NEET-UG 2025 के जरिए MBBS में प्रवेश लेने के लिए कथित फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के इस्तेमाल के मामले में SIT ने गहन जांच शुरू कर दी है। देहरादून पुलिस के अनुसार, थाना क्लेमेंटाउन और थाना रायपुर में संबंधित अभ्यर्थियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में SIT गठित की गई है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित अभ्यर्थियों ने धर्मवीर के नाम से जारी कथित फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी के प्रमाण-पत्र का लाभ लेकर MBBS में प्रवेश प्राप्त किया। SIT ने प्रमाण-पत्र से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए धर्मवीर के परिजनों, उनके पुत्र और पौत्र के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा प्रमाण-पत्र से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड और प्रक्रिया की जानकारी के लिए जांचकर्ता पटवारी के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल चार अभियुक्तों के दस्तावेजों में दर्ज पते सत्यापन के दौरान फर्जी पाए गए हैं। प्रमाण-पत्र और शैक्षणिक दस्तावेजों की वास्तविकता की पुष्टि के लिए संबंधित विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों से भी जानकारी मांगी गई है। देहरादून पुलिस का कहना है कि जांच साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#NEETUG2025 #NEET #MBBSAdmission #FakeCertificate #FreedomFighterCertificate #FakeDocuments #AdmissionFraud #EducationFraud #SITInvestigation #DehradunPolice #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #MBBS #MedicalAdmission #Reservation #NEETNews #PoliceInvestigation #CrimeNews #Investigation #LegalAction #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #DehradunNews #HaldwaniExpressNews #NewsReels #YouTubeShorts #InstagramReels #FacebookReels