देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में मोबेवाला के पास रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहरादून पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पटेलनगर पुलिस, आपदा कंट्रोल, फायर सर्विस और ट्रैफिक कंट्रोल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक सीमेंट से भरा एक ट्रक बाइक सवार को टक्कर से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#Dehradun #DehradunNews #Patelnagar #Mobbawala #RoadAccident #TruckAccident #RoadSafety #Uttarakhand #UttarakhandNews #TruckCrash #AccidentNews #BreakingNews #RoadAccidentNews #PoliceAction #DehradunPolice #TrafficPolice #AccidentUpdate #LatestNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #NewsReels #YouTubeShorts #InstagramReels #FacebookReels